पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Ex Serviceman And His Wife Complain On Cm Manager39s Indecent Behavior On Cm Window

पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी ने बैंक प्रबंधक के अभद्र व्यवहार पर सीएम विंडो पर दी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साढौरा | सलेमपुर गांव के पूर्व सैनिक रणजीत सिंह व उसकी प|ी मनजीत कौर ने इलाहाबाद बैंक शाखा के मैनेजर व एक अन्य कर्मचारी पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में सीएम विंडो पर शिकायत की है। दंपती ने बताया कि अप्रैल 2019 में हुई ओलावृष्टि के कारण उनकी गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। जिसका कृषि विभाग ने मुआयना भी किया था। इलाहाबाद बैंक की केसीसी लिमिट में इस फसल का बीमा कराया होने के कारण मुआवजा पाने के लिए बैंक से संपर्क किया। इस बारे मेें अप्रैल 2019 से ही बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद आज तक बैंक ने बीमा के कागजात उनके नहीं दिए, जिससे उन्हें मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। तीन माह पहले विदेश से लौटने के बाद पूर्व सैनिक रणजीत सिंह ने भी बैंक प्रबंधक से इस बारे में बात की तो बैंक प्रबंधक इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रणजीत सिंह का मानना है कि बैंक ने उसके खाते से तो बीमा की रकम काट ली, लेकिन उसकी फसल का बीमा नहीं कराया। यही कारण रहा होगा कि उसे खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस बारे में बात करने के लिए पांच मार्च को बैंक गए थे। आरोप है कि उस समय बैंक प्रबंधक अनिल व बैंक कर्मचारी वंश ने उनके साथ गलत व्यवहार करते हुए बैंक से निकल जाने को कहा। रणजीत सिंह व मनजीत कौर ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करके जांच की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधक अनिल ने बताया कि पूर्व सैनिक की फसल का बैंक द्वारा कोई बीमा ही नहीं किया गया है। गलत व्यवहार के आरोप पर उन्होंने कहा कि उस समय वह बैंक में ही मौजूद नहीं थे।
खबरें और भी हैं...