पूर्व सैनिकों ने 9 बिंदुओं पर किया विचार-विमर्श
गन्नौर |शहर के केडी नगर में गन्नौर ब्लॉक पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान ओपी मलिक की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालक सुबेदार राजपाल ने किया। बैठक में अनेकों संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और पूर्व सैनिकों ने अलग-अलग करीब 9 बिंदुओं पर मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया।