पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Examination In Place Of Second Candidate Three Students Were Held

दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा, तीन छात्र काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा बोर्ड के फ्लाइंग उड़नदस्ते ने राजकीय स्कूल चिड़ाना में बनाए परीक्षा केंद्र में दूसरे स्थान पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा । केंद्र अधीक्षक नरेंद्र निवासी रोहतक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र और के मामला धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नरेंद्र के अनुसार शनिवार को 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर था। कमरा नंबर तीन में ओमप्रकाश और कमरा नंबर नौ में रणधीर की ड्यूटी थी । परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद बोर्ड फ्लाइंग उड़नदस्ता के संयोजक रामसिंह और शीशराम परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सचिव उडन दस्ते ने कमरा नंबर तीन से परीक्षा देते हुए दूसरे बच्चे को पकड़ा । पूछताछ करने पर छात्र ने अपनी पहचान कलोनी निवासी के रूप में दी। वहीं कमरा नंबर नौ से भी जांच के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक छात्र को पकड़ा । पूछताछ करने पर छात्र ने अपनी पहचान लाठ निवासी के रूप में दी। बोर्ड सचिव ने केंद्र अधीक्षक को दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विद्यार्थियों से जानकारी जुटाई। जिस छात्र के स्थान पर रोहतक निवासी छात्र परीक्षा दे रहा था । पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। वहीं एक छात्र फरार है।

खबरें और भी हैं...