पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News Examination Of Students Of Government Schools Is Not Taken For Admission Under 134a Bhatt

134ए के तहत प्रवेश लेने के लिए सरकारी स्कूलों के छात्रों की नहीं ली जाती परीक्षा: भट्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलायत | निजी स्कूलों में 134ए के तहत पात्र बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी। आवेदन व परीक्षा संबंधी जानकारी देते नोडल अधिकारी मंजीत भट्ट ने बताया कि आवेदन जहां केवल मात्र ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा ही स्वीकार किया जाएंगे। ये प्रक्रिया छात्र द्वारा बाहर से करवाई जानी है। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी दस्तावेजों के साथ इसकी प्रति खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा क रवाई जानी है।

अभिभावकों व बच्चों को जानकारी देने तथा किसी भी आवेदक को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए खंड कार्यालय में विशेष स्टाफ तैनात किया हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र व अभिभावक को समय रहते इस बात की पूरी तरह पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उसके प्रमाण पत्र जैसे आॢथक तौर पर कमजोर परिवार का प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड आदि जहां सक्षम विभाग द्वारा प्रमाणित किए हुए होने चाहिए तथा उनकी समय अवधि की वैधता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए जहां कार्यालय समय अवधि के दौरान वहां तैनात किए स्टाफ से जानकारी ली जा सकती है। वहीं विभाग द्वारा भी हेल्प नम्बर जारी किया हुआ जहां संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जो पात्र बच्चे 134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश लेना चाहते है उनकी प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। मगर राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कररहे बच्चों की यह परीक्षा नहीं होगी। राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र के दौरान सितम्बर, नवम्बर व जनवरी माह में ली गई परीक्षा को आधार माना गया है। इन परीक्षाओं में छात्र के जहां 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए वहीं उक्त सभी माह की परीक्षाओं मेंअंकों का औसत 55 प्रतिशत या इससे अधिक होना चाहिए।
खबरें और भी हैं...