- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Examining The Teeth Of The Students In The Camp
शिविर में विद्यार्थियों के दांतों की जांच
प्लस पाॅइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के दांतों के चेकअप के लिए कैंप लगाया गया। डॉ. आशीष सिंगला, रेणु सिंगला ने विद्यार्थियों के दांतों का चेकअप किया। डॉ. सिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वो सुबह ब्रश अवश्य करें। दांतों की देखभाल बहुत जरूरी है। नियमित ब्रश करने से दांत बीमारी से बचे रहते हैं। दांतों में अगर दर्द हो तो तुरंत दंत चिकित्सक से चेक करवाए। दांतों को लेकर लापरवाही न करें। स्कूल संचालक आरएम सांगवान ने कहा कि इस तरह के चेकअप का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच होने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना होता है।
उचाना. विद्यार्थियों के दांतों का चेकअप करते डॉक्टर।