पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bilaspur News Haryana News Exempting Candidates From Becoming Cbse Center In The Town

कस्बे में सीबीएसई का सेंटर बनने से परीक्षार्थियों को राहत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनने से क्षेत्र के स्टूडेंट्स व अभिभावक काफी खुश हैं। कस्बा के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स काफी उत्साहित थे। कस्बा में सीबीएसई का परीक्षा केंद्र न होने से बिलासपुर व आसपास के स्कूलों के स्टूडेंट्स को जगाधरी व यमुनानगर स्थित स्कूलों में परीक्षा देने के लिए 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। आने-जाने में उनके धन व समय का भी नुकसान होता था। प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के सभी नार्म्स पूरे करने पर उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र के लिए चुना गया है। दो मार्च से चल रही परीक्षाओं में सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल, गणपति कॉन्वेंट स्कूल समेत अन्य स्कूलों के परीक्षार्थी लाभांवित हुए हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन का परीक्षार्थियों को अनुशासनात्मक माहौल देने का प्रयास है। 10वीं की परीक्षा देने आई छात्रा खुशी, महक, गीता, नीरज, हर्ष व अंकुश ने बताया कि कस्बे में परीक्षा केंद्र बनने से उनका 4 घंटे का समय बच रहा है। साथ ही अभिभावकों को जो परेशानी होती थी, वह भी बच गई।

यमुनानगर|परीक्षा देकर सेंटर से निकलते परीक्षार्थी।
खबरें और भी हैं...