- Hindi News
- National
- Pundri News Haryana News Experts Made Aware In Agricultural Education Fair
कृषि शिक्षा मेले में विशेषज्ञों ने किया जागरूक
कौल | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित परियोजना एनएएचई (ईडीपी) के तत्वावधान में आर्य पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कृषि शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय कौल के प्रिंसिपल डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. प्रताप सिंह पंवार, डाॅ. राजेंद्र गढ़वाल, डाॅ. दर्शना, डा.ॅ अश्वनी दहिया व डाॅ. ओ.पी. लठवाल ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डा. रमेश चंद्र वर्मा नेे उपस्थित विद्यार्थियों को कृषि स्नातक कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सबसे लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी बचपन से ही कृषि से जुड़े होते है। डाॅ. राजेंद्र गढ़वाल ने बच्चों को कृषि स्नातक शिक्षा के बाद उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। डाॅ. प्रताप सिंह पंवार ने पशु विज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश प्रक्रिया पर बल दिया। डाॅ. अश्वनी दहिया ने बच्चों को कृषि महाविद्यालय के इतिहास एवं उसकी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डाॅ. दर्शना ने कृषि शिक्षा में लड़कियों के योगदान की चर्चा की तथा कृषि अभियांत्रिकी के प्रवेश पर प्रकाश डाला। डाॅ. ओपी. लठवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए पूरी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।