पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागरण में मानव जन्म के मकसद के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीदुर्गा माईसर मंदिर रोड़ी में मंदिर कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से 35 वें भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पूजन बंसीलाल अरोड़ा व परिजनों ने किया जबकि ज्योति माता ऊभे वाले, तिलक रस्म खेम चंद गोयल, झंडा रस्म पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, भगवती पूजन डब्बी सिंगला, नारियल भेंट गुरमीत सिंह व डा. भोला सिंह, गणेश पूजन बिशू जिंदल व जीवन जिंदल, हनुमान पूजन तीर्थ जिंदल व तिलक राय, भैरव पूजा भोला सोनी, सरस्वती पूजा खुशी राम जिंदल, माल्या अर्पन सुभाष जिंदल, बलदेव दास महंत, मिनू जिन्दल, शेर सिंह, तरसेम सिंह, बलविंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद जैन ने की। कार्यक्रम के दौरान यमुनानगर से आए हुए कलाकार विनोद राजन ने गुरु वंदना से जागरण की शुरुआत करते हुए दे चरना दा प्यार माए मैनु रख ले सेवादार, तेरा लख लख शुक्र मनादें हां तेरा ही देता खाने हां भेंटे गाकर समा बांधा। इसके अलावा मनमोहक एवं सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई गई। जागरण में विशेष रुप से माता विमला देवी ऊभेवालो ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मानस चोला के बारे में बताया कि भगवान ने हमें भगवान का भजन करने के लिए और अच्छे कार्य करने के लिए इस धरा पर भेजा है इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करो नशे से हमेशा दूर रहो।

खबरें और भी हैं...