- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Expressed Anger Over The Occupation Of 100 100 Yards Of Plots
100-100 गज के प्लाॅटों पर कब्जे को लेकर जताया रोष
बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में गांव सौंगल के लोगों ने 100-100 वर्ग गज के प्लाटों पर कब्जा नहीं दिलाने को लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीण विनोद, रमेश, सुनील, प्रदीप, सुभाष, रमेश, ओमप्रकाश, गुरनाम, हवा, बीरा, बलबीर, रणधीर, कमला, बाला, रजनी, अंगूरी, नीलम ने बताया कि वर्ष 2007-08 में सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को प्लाॅट दिए गए थे। उनके गांव के इस योजना में 148 पात्र लोगों को प्लाट अलॉट किए गए थे और इन प्लाॅटों की रजिस्ट्री भी करवाई गई थी, लेकिन आज तक भी उन्हें यह प्लाॅट नहीं दिए गए। ग्रामीणों ने बीडीपीओ को शिाकयत दी तो उन्होंने जल्द ही कब्जा दिलवाने का आश्वासन दिया। अगर जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि जब वह सरपंच बने थे तो उन्होंने इस योजना के तहत पात्र लोगों का रिकाॅर्ड चेक करवाया था लेकिन इसके बारे उन्हें कहीं भी रजिस्ट्री व रिकाॅर्ड नहीं मिला। यह पात्र लोग हैं सरकार व प्रशासन को इन लोगों को प्लाॅटों पर कब्जा दिलवाना चाहिए।
राजौंद | सौंगल के लोगों को प्लाटों पर कब्जा न मिलने पर रोष प्रकट करते हुए।