- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Expressing Anger Over Changing The Name Of Subhash Gate Memo Submitted
सुभाष गेट का नाम बदलने पर जताया रोष, ज्ञापन सौंपा
टोहाना | आजाद हिंद फौज में सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की जंग लडऩे व सात साल जेल रहे और काला पानी की सजा काटने वाले स्वतंत्रता सेनानी बख्तावर सिंह की बेटी कृपाल कौर व पोते गुरमीत सिंह तथा गो रक्षा दल प्रधान नवजोत सिंह ने शहर थाना के पास सुभाष चंद्र बोस के नाम से बने सुभाष गेट का नाम बदलने पर रोष जताया है।
इस संबंध में उन्होंने एसडीएम नवीन कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें सुभाष चंद्र बोस के नाम से बने सुभाष गेट को बरकरार रखने तथा गेट के पिल्लरों पर हरियाणा के आजाद हिंद फौज के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व कप्तानों के नाम व फोटो लगनी चाहिए।