पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Extension Lecturers Asked For A Memorandum To The Sdm

एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने मांगाें काे लेकर एसडीएम काे दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने सरकार से नियमित करने या जॉब सिक्योरिटी देने सहित अन्य मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया और एसडीएम को मांगों का ज्ञापन दिया। उन्हाेंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को मजबूर होंगे।

एक्सटेंशन लेक्चरर्स की जन जागरण यात्रा का सोमवार को करनाल में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दाैरान जाट भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव डाॅ. रेखा तंवर ने की। इसके बाद सभी एक्सटेंशन लेक्चरर्स एकत्र होकर जुलूस के रूप में सचिवालय परिसर में एसडीएम नरेेंदर पाल मलिक को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जनजागरण यात्रा का नेतृत्व कर रहे एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ईश्वर सिंह ने कहा कि एक्सटेंशन लेक्चरर्स पिछले कई वर्षों से प्रदेश के कॉलेजों में कार्य कर रहे हैं। वे नियमित सहायक प्रोफेसरों की तरह ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन इस कार्य में उनके लिए हर समय अस्थिरता बनी रहती है। वर्कलोड कम होने या नई ज्वाइनिंग होने पर डिस्प्लेस्ड करके घर बैठा दिया जाता है। प्रदेश सचिव डॉ. रेखा तंवर ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी सभी गेस्ट टीचर को 60 वर्ष की आयु तक जॉब सिक्योरिटी देने के लिए पॉलिसी बना दी है। इस मौके पर निशांत सिंह, पूनम, गुरलीन, मोनिका यादव, निशा मान, डॉ. विकास, डाॅ. दीपक, डाॅ. राजेश्वर, डाॅ. सोम सिंह, निशा मान, डाॅ. विकास, डाॅ. दीपक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...