- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News External Vehicles Will Not Enter The City Western Bypass Will Be Connected To Green Field Highway New Drawing Is Getting Ready
शहर में नहीं घुसेंगे बाहरी वाहन, ग्रीन फील्ड हाईवे से जुड़ेगा वेस्टर्न बाईपास, तैयार हो रही नई ड्राइंग
{7.50 किमी लंबे रोड पर खर्च होने थे 238 करोड़, ड्राइंग में बदलाव से प्रोजेक्ट भी लेट
शहर के बीचो-बीच गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करने के लिए प्रस्तावित बाईपास (वेस्टर्न पैरीफेरियल रोड) को ग्रीन फील्ड हाईबे से जोड़ा जाएगा। नई ड्राइंग तैयार कराने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। बाईपास ग्रीन फील्ड हाईवे से जुड़ने पर रोहतक-पानीपत रोड जींद रोड से जुड़ जाएगा और दूसरे क्षेत्र में जाने-वाले वाहन शहर में नहीं घुसेंगे।
सीएम मनोहर लाल ने 21 अक्टूबर 2015 को जींद रोड आरओबी का उद््घाटन के दौरान पश्चिमी बाईपास का निर्माण कराने की मांग पूरा करने की घोषणा की थी । पिछले वर्ष सीएम ने बाईपास (वेस्टर्न पैरीफेरियल रोड) के निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान थी। बाईपास पर 238.54 करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे। बाईपास करीब 7.5 किलोमीटर लंबा बनाना था। योजना के अनुसार बाईपास रोहतक-पानीपत हाईवे पर माहरा गांव के पास से शुरू होगा और ड्रेन नम्बर 8 के पास से गुजरेगा। बाईपास पर तीन फ्लाओवरों का भी निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने सीएम अनाउंसमेंट को पूरा करने के लिए ड्राइंग तैयार की थी, लेकिन इस रोड के बनने पर केवल रोहतक, महम और सोनीपत की तरफ से आने वाले वाहन ही जींद रोड पर डायवर्ट किए जाते । जबकि प्रशासन की योजना पानीपत की तरफ से जाने वाहनों को जींद रोड पर डायवर्ट करना था । इसलिए पीडब्ल्यूडी ने भविष्य की जरूरत को देख बाईपास को ग्रीन फील्ड हाईवे से जोड़ने का निर्णय लिया है । ग्रीन फील्ड हाइवे से होते हुए वाहन जींद रोड पर पहुंच सकेंगे । इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा ।
बजट अधिक होने से नहीं मिल रही थी मंजूरी, इसलिए दिया ग्रीन फील्ड हाइवे से जोड़ने का सुझाव
लोगों की 15 सालों से बाईपास का निर्माण करने की मांग है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस मांग को पूरा करने के लिए सर्वे कराया था। वहीं, भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में सीएम अनाउंसमेंट पूरी करने के लिए अधिकारियों ने भी सर्वे कराया था, जींद रोड को हाइवे पर पानीपत रोड से जोड़ने के लिए कई फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना था। इससे बजट अधिक बढ़ जाता है । इसलिए जब भी इसका प्रस्ताव मुख्यालय के पास भेजा तो अधिक बजट होने के कारण प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाता। बाईपास की मंजूरी सीएम से मिल चुकी हैं, इसलिए अधिकारियों ने बाइपास को दो से तीन किलोमीटर लंबा बनाकर ग्रीनफील्ड हाइवे से जोड़ने का सुझाव आला अधिकारियों को दिया। मुख्यालय ने भी ड्राइंग दोबारा से तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने पर कुछ करोड़ रुपए का बजट बढ़ने पर ही गोहाना का रिंग रोड तैयार हो जाएगा।
सर्वे कराकर नई ड्राइंग तैयार कराई जा रही है
प्रस्तावित बाईपास को ग्रीन फील्ड हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे कराकर नई ड्राइंग तैयार कराई जा रही है। ग्रीन फील्ड हाइवे से जुड़ने पर पानीपत रोड भी जींद रोड से जुड़ जाएगा। इसका फायदा शहर के लोगों को मिलेगा। जींद और उससे आगे जाने वाला ट्रैफिक शहर के बीच से नहीं गुजरेगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सोनीपत।
राह होगी आसान }सीएम ने 3 फरवरी को दी थी बाईपास के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति
गोहाना. रोहतक पानीपत हाईवे, जहां पर ग्रीन फील्ड हाइवे के जुड़ने पर चौक बनना है।
होली फैमिली स्कूल के पास बनेगा चौक : ग्रीन फील्ड हाईवे जींद से शुरू होगा, जो गोहाना के बुटाना, बिचपड़ी, खंदराई से गुजरता हुआ रोहतक-पानीपत हाईवे पर गढ़ी उजाले खां गांव के पास होली फैमिली स्कूल के पास जुड़ेगा, जहां पर एक चौक बनाया जाएगा । इसके जमीन अधिग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है। जींद रोड के वाहनों से इसी चौक से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को शहर में जाना नहीं पड़ेगा।
थी, लेकिन इस रोड के बनने पर केवल रोहतक, महम और सोनीपत की तरफ से आने वाले वाहन ही जींद रोड पर डायवर्ट किए जाते । जबकि प्रशासन की योजना पानीपत की तरफ से जाने वाहनों को जींद रोड पर डायवर्ट करना था । इसलिए पीडब्ल्यूडी ने भविष्य की जरूरत को देख बाईपास को ग्रीन फील्ड हाईवे से जोड़ने का निर्णय लिया है । ग्रीन फील्ड हाइवे से होते हुए वाहन जींद रोड पर पहुंच सकेंगे । इससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा ।
{जींद जाने वाली ट्रैफिक डायवर्ट होने से शहर के लोगों को मिलेगी जाम से निजात