पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganaur News Haryana News Eye Check Up Camp At Primary Health Center On 13th

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र जांच कैंप 13 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | महात्मा आशानन्द वधवा हिन्दू मंच एवं जिला अंधता निवारण समिति द्वारा 13 मार्च को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें रोगियों को दवाइयां दी जाएंगी और ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन भी होगा। संस्था प्रधान हरिचंद्र स्नेही ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा के मार्गदर्शन में यह कैंप लगेगा। सिविल अस्पताल से नेत्र विशेषज्ञ इसमें पहुंचेंगे। कैंप से पहले हवन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित मरीज समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाकर शिविर का लाभ उठाएं।
खबरें और भी हैं...