- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Eye Doctors To Be Posted In Emergency Ward On Festival Day
त्योहार के दिन इमरजेंसी वार्ड में आंखों के डाॅक्टर रहेंगे तैनात
होली को देखते हुए लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और जांच के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में होली के रंगों से प्रभावित होकर आए लोगों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इस दिन ओपीडी तो बंद रहेंगे लेकिन इमरजेंसी चालू रहेगा। यहां आंखों के लिए डाॅक्टर तैनात रहेगा, लेकिन त्वचा राेग विशेषज्ञ की पाेस्ट एक साल से खाली है। होली के दिन सिविल अस्पताल में ऐसे केस पहुंचते हैं जो होली के कैमिकल युक्त रंगों के कारण होते हैं। इनमें आंखों में जलन, त्वचा के लाल हाे जाने, उनमें दाने आ जाना मुख्य कारण है। इसी काे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे आई स्पेशलिस्ट और त्वचा संबंधी मरीजों को परामर्श देने के लिए मेडिसन विभाग से सीनियर डॉक्टर की नियुक्ति की है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर संजय सचदेवा का कहना है कि दोनों डॉक्टरों की राउंड टू क्लॉक ड्यूटी होगी, ताकि होली के रंगों के कारण परेशानी में आए लोगों को तुरंत ही सहायता मिल सके।
फिजिशियन बोले होली में करें आंखों का बचाव प्रदूषित पानी से बचें: सिविल अस्पताल में सीनियर फिजीशियन डॉ. संजीव हसीजा का कहना है कि होली में न चाहते हुए भी लोग िसंथाे टिक और कैमिकल युक्त रंग गुलाल लगा जाते हैं। ऐसे में अपनी आंखों को ऐसे रंग और गुलाल से बचाकर रखना चाहिए। वहीं प्रदूषित पानी में होली खेलने से लोग बचे। इसके अलावा वे लोग होली के रंग और गुलाल के बीच आने से बचें जिन्हें पहले से ही खांसी दमा और त्वचा संबंधी रोग हैं।
1 साल से नहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ: सिविल अस्पताल में बीते 1 साल से त्वचा रोग विशेषज्ञ की पोस्ट खाली है। यहां त्वचा रोग विशेषज्ञ के बहादुरगढ़ ट्रांसफर होने के बाद से कोई भी नई नियुक्ति झज्जर में नहीं हो पाई है। लिहाजा फिजीशियन अपने अनुभव के आधार पर त्वचा रोग के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इमरजेंसी केस में रोहतक और बहादुरगढ़ केस रेफर किए जा रहे हैं।
इमरजेंसी वार्ड में बनाया गया अलग से वार्ड।