- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Fag Festival Celebrated With Color And Gulal Across The District
जिलेभर में रंग और गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया फाग का त्योहार
जिलेभर में दुल्हंडी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। होली के बाद दुल्हंडी पर भाभियों ने देवरों पर जमकर कोरडे बरसाए और रंग गुलाल लगाकर त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया। दुल्हंडी पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे और शहर में तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। इस पर्व पर सभी लोगों ने आपस में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी और शहर में सामाजिक संगठनों ने भी दुल्हंडी पर्व पर स्वास्थ्य प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दिन आम तौर पर विभिन्न रंगों का इस्तेमाल कर पर्व मनाते है, लेकिन इस बार ज्यादातर लोगों ने पानी से ही दुल्हंडी पर्व मनाया।
लॉर्ड शिवा स्कूल में मनाई होली
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा लॉर्ड शिवा स्कूल में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सृष्टि फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता सहित पूरे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में शिरकत की और डीजे की थाप पर डांस किया। सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर प्रियदर्शी ने कहा कि एक बढ़िया समाज निर्माण में सभी धर्मों के लोगों का आपस में मिल जुल कर रहना जरूरी है। सृष्टि फाउंडेशन के संयोजक डॉक्टर विवेक सिंगला ने कहा कि कोई भी कार्य करने के बाद हमें अपने हाथ साबुन, डिटोल या सनोटिजर के साथ धोने चाहिए।
इस बार पानी के बजाए गुलाल से खेली गई होली
उचाना| फॉग का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। गली-मोहल्लों, बाजारों में युवा ने डीजे लगा कर होली के गीतों के साथ-साथ हरियाणवी गीतों पर डांस किया। सुबह ही युवाओं की टोलियां बाजारों, गली-मोहल्लों में फॉग खेलने के लिए आती-जाती नजर आई। इस बार गुलाल लगा कर लोगों ने फॉग के पर्व को मनाया। पानी से बहुत कम लोग फॉग खेलते नजर आए। पर्व शांति पूर्वक तरीके से बने इसके लिए पुलिस पीसीआर शहर के साथ-साथ क्षेत्र भर में गश्त करती नजर आई। फॉग के पर्व को देवर-भाभी, जीजा-साली का पर्व माना जाता है। गलियों में महिलाएं हाथों में कोरड़ा लेकर अपने देवरों के पीछे दौड़ती नजर आई। देवर भी अपनी भाभियों को रंग में रंगीन करते नजर आए। संदीप थलौड़, नवीन गुप्ता, अनूप कापड़ो ने कहा कि फॉग के पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पर्व को मनाया गया। बीते साल की अपेक्षा इस साल पानी डालकर कम ही पर्व लोगों ने मनाया।
जींद. शांतिधर्मी परिसर में हवन में आहुति डालते हुए श्रद्धालु।
शांतिधर्मी परिसर में मनाया होली महोत्सव
नरवाना रोड स्थित शांतिधर्मी परिसर में वैदिक सांस्कृतिक पर्व होली सहदेव शास्त्री की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हवन में 14 किलोग्राम शुद्ध घी एवं औषधीय सामग्री सहित नवान्न की आहुतियां दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित रामेश्वर दत्त ने बताया कि होली एक सांस्कृतिक पर्व है। इसका प्राचीन नाम नव सस्येष्टि पर्व है। हमारी संस्कृति उपकार करने और बांट कर खाने की संस्कृति है। प्राचीन काल में नई फसल आने पर बड़े-बडे सामूहिक हवन किए जाते थे। जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होता था और मिल बैठने की संस्कृति का विकास होता था। हवन में प्राचार्य राजकुमार वर्मा, डॉ. शिवप्रकाश सैनी, रवींद्र कुमार सोनी, पवनदीप तंवर, अमनदीप, डॉ. अश्वनी कुमार, कर्णदीप ढांडा, जयदेव मित्तल, सुरेंद्र शर्मा व सत्यव्रत आर्य ने हवन में आहुति दी।
जींद. लॉर्ड शिवा स्कूल में रंग लगाकर पर्व मनाते सृष्टि फाउंडेशन के सदस्य।
जींद. सिल्लाखेड़ी गांव में दुल्हंडी पर्व पर देवर काे कोरड़े मारती भाभी।