- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Fair Held At The Annual Function Of Damodar Das Temple The Grandfather Of Nimana
निमाणा के दादा दामोदर दास मंदिर के वार्षिक कार्यक्रम में लगा मेला
उपमंडल बादली के गांव निमाणा में स्थित दादा दामोदर दास मंदिर प्रांगण में वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीणों के आपसी सहयोग से किया गया। कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए मंदिर के महंत नारायण दास ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान मंदिर प्रांगण में हवन, सत्संग, पूजा-अर्चना, मेला और देसी घी के भंडारे के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में मंदिर कमेटी और ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, जिसमें दादा के भक्तों और ग्रामीणों द्वारा आहुति डाली गई। इसके बाद भजन-सत्संग के कार्यक्रमों के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी कमेटी द्वारा कराया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुफ्त उठाया।