पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Fake Money From Account Holder By Making Fake Phone Call By Luring 20 Thousand

20 हजार का लालच देकर फर्जी फोन कॉल कर खातेधारक से हड़पे रुपये

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

20 हजार के लालच में आकर अज्ञात फोन कॉल पर बताए अनुसार अपने मोबाइल पर अंक दबाने पर बाड़ी मोहल्ला निवासी के बैंक खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बाड़ी मोहल्ला निवासी जयभगवान ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की फोन कॉल आई और उससे कहा कि बताए अनुसार वह अपने मोबाइल के बटन दबाते रहना।

इससे उसके बैंक खाते में 20 हजार की राशि आ जाएंगी। जयभगवान 20 हजार के लालच में आकर आरोपी द्वारा बताए अनुसार अपने मोबाइल के बटन दबाता रहा। इसके बाद उसके खाते में पैसे आने की बजाए खाते से ही उसके 20 हजार रुपये निकल गए। उसे पैसे निकाले जाने का पता मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद चला। मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस कर्मचारी के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

भिवानी| एक पुलिस कर्मचारी के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार की राशि निकाली ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी सिपाही नरेंद्र ने बताया कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार की रकम निकाली ली। जबकि उसके पास किसी भी व्यक्ति की ओटीपी व खाते से संबंधित जानकारी के लिए कोई फोन कॉल नहीं आई।

खबरें और भी हैं...