पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Families With Income Below One Lakh 80 Thousand Can Avail Benefits

एक लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवार उठा सकते हैं लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन के कार्य ने तेजी पकड़ रखी है। अंत्योदय सरल केंद्र व सरल केंद्र के कर्मचारी निर्धारित समय अवधि में इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कमर कसे हैं। परिवार समृद्धि योजना हरियाणा सरकार की ऐसी योजना है कि जिसके तहत 1.80 लाख रुपए से कम सालाना आय वाले सभी परिवार और पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं की प्रीमियम राशि प्रदेश सरकार भरेगी। लाेग अंत्योदय सरल केंद्र में पंजीकरण करवाने पहुंचे रहे हैं। स्टाफ का कहना है कि शहरी क्षेत्र की बजाए ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक जागरूक हैं। शहर में जागरूकता के लिए वार्ड पार्षदों की मदद ली जाएगी। वहीं कई बार वेबसाइट के धीमे चलने से पंजीकरण करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नेटवर्क धीमा होने के कारण लंबे समय लंबा इंतजार करना पड़ता है। अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र और अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में पंजीकरण करवाया जा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों का सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत पात्र परिवारों को छह हजार रुपए की राशि प्रति वर्ष बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने बैठक कर इस योजना के बारे में लोगों में जागरूकता लाने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...