पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ksaula News Haryana News Family In Bakhpur Stole 80000 Cash And Jewelery By Breaking The Lock Of The House From Behind

बखापुर में परिवार मेले में पीछे से मकान का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी और जेवरात चुरा ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी | कसौला थाना क्षेत्र के गांव बखापुर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम के मेले में दर्शन के लिए गया हुआ था। वापस आए तो चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बखापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 10 मार्च को अपने परिवार के साथ भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम के मेले में गया हुआ था। मेले जाने के दौरान उन्होंने अपने मकान पर ताला लगा दिया था। इसके बाद रात के समय चोरों ने सूना मकान देखकर उसका ताला तोड़कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। अगले दिन जब कृष्ण अपने परिवार के साथ लौटा तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और सामान भी अस्त-व्यस्त था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...