पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News Family Reunion Celebrated By Remembering Martyrs

शहीदों को याद कर मनाया परिवार मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेवा भारती संघ कलायत शाखा द्वारा बाल विकास पब्लिक स्कूल में पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देश के लिए अपने प्राण न्याेछावर करने वाले शहीदों व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष श्याम ने होली पर्व के बारे में जानकारी दी। संस्था के पदाधिकारी व सदस्य संजय शर्मा, कृष्ण गौतम, मुकेश कुमार, सुशीला, गौरव, अजय शर्मा, साधू राम, डा. हरीश गर्ग, दयाशंकर गर्ग व राजपाल सहारण, प्रवीण कुमार, राजा राम जिंदल, मा. वेदप्रकाश गोयल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बेटियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अगले चरण में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कलायत | भजन प्रस्तुत करती छात्राएं व कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित करते आयोजक।
खबरें और भी हैं...