पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैंसी ड्रेस कंपीटिशन का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सावन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह का शुभारंभ तिलक सेरेमनी व दीप प्रज्जवलित करने के साथ किया। शुरूआत में वेलकम सांग प्रस्तुत किया गया। महिलाओं में टैग वितरित किए गए, जिसमें से पहली 10 महिलाओं ने डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के लिए पांच ग्रुप में महिलाओं को विभाजित किया गया। हर समूह में 8 महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें से तंबोला, डांस, फैंसी ड्रैस सहित महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। कोमल मेहता, कोरियोग्राफर वृंदा व प्रीनिका खुराना ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।

खबरें और भी हैं...