पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी| केलंगा स्थित खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अचेत होने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। गांव केलंगा निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र रविवार को फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गया था। छिड़काव करते समय दवा उसके शरीर में प्रवेश कर गई ओर वह अचेत हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन खेत में पहुंचे। उन्होंने सुरेंद्र को खेत में अचेत पड़े देखा। तो उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
खबरें और भी हैं...