पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान की बाइक में लगाई आग, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बवानी खेड़ा | सिवाड़ा में एक व्यक्ति ने किसान की बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाड़ा निवासी दीपक ने बताया कि रात को वह बाइक पर अपने खेत में गया था। उसने खेत से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर दी और वह फसल में ट्यूबवेल से सिंचाई करने लगा। रात को माई नामक युवक उसकी बाइक को नजदीक ही बने एक कमरे में ले गया और बाइक में आग लगा दी। इससे उसकी बाइक आग में जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। उसे घटना का सुबह पता चला। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...