पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान की कीटनाशक दवा के प्रभाव से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरखौदा | सिसाना निवासी एक किसान की खेत में कीटनाशक छिड़काव करने के दौरान जहरीली गंध चढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक घर वाले कुछ कर पाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिसाना निवासी 38 वर्षीय अमरजीत गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। इस दौरान कीटनाशक छिड़कते हुए कीटनाशक की जहरीली गंध चढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके कुछ देर बार ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...