- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Farmers And Agents Will Not Be Allowed Any Trouble Sihag
किसान और आढ़ती को नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी : सिहाग
हैफेड डीएम अशोक कुमार सिहाग ने कहा कि गेहूं की खरीद को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। किसानों, आढ़तियों को गेहूं की खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की फसल का एक-एक दाना उनकी एजेंसी निर्धारित किए गए दिनों में खरीद करेंगी। अप्रैल माह में गेहूं की खरीद शुरू होगी। उचाना मंडी में दो दिन उनकी एजेंसी खरीद करेंगी तो घोघड़िया, छातर परचेज सेंटर पर भी खरीद उनकी एजेंसी करेंगी। वे हैफेड कार्यालय में हैफेड के अधिकारियों, आढ़तियों से रूबरू हो रहे थे।
सिहाग ने कहा कि वो यहां पर कई महीनों तक मैनेजर रह कर गए हैं। ऐसे में यहां किस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए उनको पता है। जिस तरह से बीते सीजन में आढ़तियों, किसानों ने सहयोग किया था वो ही सहयोग इस सीजन में करें। किसानों को चाहिए कि वो नमी वाली गेहूं लेकर न आए ताकि उनकी गेहूं की खरीद करने में एजेंसी को परेशानी न हो। बीते सीजन में 14 लाख 10 हजार बैगों की खरीद हैफेड ने की थी। उचाना मंडी में 6 लाख 42 हजार बैग, छातर में 3 लाख 20 हजार, घोघडिय़ा में 2 लाख 58 हजार, मंगलपुर में 1 लाख 90 हजार बैगों की खरीद की गई थी। इस मौके पर मैनेजर एजीएम अशोक तायल, संदीप पूनिया, विजय शर्मा, यशपाल, जोरा सिंह, वीरेंद्र संदलाना, भूरिया श्योकंद, नंदलाल शर्मा, सतीश नचार, जोगीराम, श्याम लाल, हरिओम मौजूद रहे।
आढ़तियों ने रखी ये मांगें : आढ़ती ओमदत्ता डाहोला ने छातर में बारदाना खरीद के साथ-साथ पहुंचाने, सब यार्ड में धर्मकांटा की सुविधा मुहैया कराने की मांग की ताकि आढ़तियों, किसानों को परेशानी फसल के सीजन में न हो। वीरेंद्र कौशिक ने घोघडिय़ा परचेज सेंटर में लिफ्टिंग का कार्य तेजी से करने की मांग उठाई। डीएम ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि मार्केट कमेटी सचिव से इसको लेकर बात करेंगे ताकि मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।