पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Farmers Chamber Of Commerce Will Set Up For The Rights Virendra

हक के लिए किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स करेंगे गठित: विरेंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में किसान की हालत नाजुक होती जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स बनाया जाएगा। वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को नीलकंठ यात्री निवास में सर छोटू राम विचार मंच की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर राजेंद्र बाखली, धर्मपाल मेहरा, गोपीचंद, अजय सैनी व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सिंह ने कहा कि आज देश के किसान बुरे दौर से गुजर रहे हैं। किसानों की आवाज उठाने वाला कोई नही हैं। हर 20 किलोमीटर के बाद किसानों की समस्याएं बदल जाती हैं। कई किसान यूनियनें काम कर रही हैं, लेकिन वे भी सही रूप से किसानों की मांगों को नहीं उठा पातीं। उन्होंने कहा किसानों के मसीहा छोटू राम को इसलिए याद किया जाता है कि उन्होंने किसान व कमेरे वर्ग को अंधेरे से निकाला था। छोटू राम ने कहा था कि किसान व कमेरा वर्ग देश का अन्नदाता है।

आज भी किसानों की आवाज उठाने के लिए मंच की जरूरत है। आज जरूरत है कि बाजार पर किसानों का कब्जा हो। किसानों की फसल खरीद करने वालों के तो थोड़े से दिन में ही महल खड़े हो जाते हैं लेकिन अन्न का उत्पादन करने वाला किसान गरीबी में समय गुजर करता है।

अब तक जो भी सरकारें आई वे कृषि के बारे में तो सोचती हैं लेकिन किसान के बारे में किसी ने नहीं सोचा। किसान को उसका हक मिले इसके लिए किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन किया जाएगा। इसके लिए पांच जिलों की बैठक जल्द ही यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। मंच का संचालन धर्मपाल मैहरा ने किया। इस मौके पर एडवोकेट अजय सैनी, मंच के जिलाध्यक्ष गोपीचंद सैनी, रामकिशन रोड, राजीव, डा. छवि प्रकाश, डा. ओमदत्त, प्रीतम सिंह, मिहां सिंह व अन्य मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से रूबरू होते पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह।
खबरें और भी हैं...