- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Farmers Stunned Due To Heavy Hail For The Second Time In 10 Days
10 दिन में दूसरी बार हुई भारी ओलावृष्टि से सहमे किसान
दस दिन में दूसरी बार शनिवार को फिर बारिश के साथ ओले गिरे। किसान सहम गए हैं। गांव की गलियों व खेत सफेद हो गए। किसानों ने कहा भगवान ने इस बार तो हमें बर्बाद कर दिया है। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने स्पेशल गिरदावरी कराने का आश्वासन दिया है।
शनिवार को सबसे ज्यादा नाहरा, नाहरी, छतेहरा, मल्हा माजरा, खेड़ी मनाजात, हलालपुर, सफियाबाद, अकबरपुर बारोटा, गांव में गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। नाहरी गांव के पूर्व सरपंच महेश शर्मा, मल्हा माजरा गांव के सोमबीर पाटा, बढ़मलिक के वेदपाल शास्त्री ने कहा कि ओलों से जमीन सफेद हो गई थी। 10 दिन में इस तरह की भयंकर ओलावृष्टि दूसरी बार हुई है। गलियों से बारिश का पानी कम ओले ज्यादा बह रहे थे। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने सभी प्रभावित गांवों में स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
बरसात के बाद तापमान में तीन डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट, तेज हवा चलने से ठंडी फिर से बढ़ी
सोनीपत | बारिश के बाद सोनीपत-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। आज सुबह जिले के विभिन्न हिस्से में बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात और तेज हवा चलने के कारण मौसम में नमी आ गई है। हालांकि मौसम साफ हो जाएगा लेकिन ठंड अभी तीन से चार दिन ठंड सताएगी। शुक्रवार से मौसम में हुए बदलाव के कारण शनिवार को तीन डिग्री सेंटीग्रेट तापमान नीचे आ गया। जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को यह तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था। दिनभर 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा और बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ।
राई. नाहरी गांव की गलियों में पड़े ओले।