किसान दांडी यात्रा में रेवाड़ी से भी होंगे शामिल
रेवाड़ी | राष्ट्रीय किसान कांग्रेस की अगुवाई में गुजरात से 12 मार्च को प्रारंभ की जाने वाली किसान दांडी यात्रा में जिला से भी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रकोष्ठ के सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने बताया कि राहुल गांधी इस यात्रा को गुजरात से रवाना होंगे और खुद साथ चलेंगे। तत्पश्चात यात्रा अप्रैल में रेवाड़ी में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान किसानों के हकों के लिए प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।