पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को जल्द मुआवजा दिलाएंगे : विधायक लक्ष्मण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी/कोसली | कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा उचित कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया। क्षेत्र के गांव आलियावास, सीहा, बुड़ौली व औलांत आदि गांवों के खेतों में पहुंचकर कोसली विधायक ने बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित गांवों के गिरदावर व पटवारी भी मौजूद रहे। किसानों ने विधायक से मांग की कि बर्बाद हुई फसलों का जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सरपंच विक्रम पांडे, मा. पूरण समेत अनेक पदाधिकारी व सभी गांवों के सरपंच भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...