पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Farmers Will Learn Natural Farming Methods In Gurukul Kurukshetra

गुरुकुल कुरक्षेत्र में किसान सीखेंगे प्राकृतिक कृषि के तरीके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती में एक मिसाल बन चुका है। अब गुरुकुल से आम किसान प्राकृतिक खेती के गुर सिख सकेंगे। इसके लिए गुरुकुल में प्राकृतिक कृषि ट्रेनिंग सेंटर बनाया है। किसानों को अल्पबजट प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए सरकार की तरफ से प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है।

इस केंद्र पर सरकार की तरफ से 211 लाख रुपए खर्च आया। गुरुवार को सीएम मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेंगे। अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कैबिनेट के सभी मंत्री व कई विधायक भी पहुंचेंगे। बुधवार को एडीसी वीना हुड्डा ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जांची। लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से 2 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे करेंगे। इसके पश्चात गुरुकुल कुरुक्षेत्र सभागार में मुख्यमंत्री व गुजरात के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत कम बजट प्राकृतिक कृषि वर्कशॉप का उद्घाटन भी करेंगे। वर्कशॉप में हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक विजय सिंह दहिया, हिमाचल प्रदेश शिमला से कृषि विभाग के निदेशक राजेश्वर चंदेल भी पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल सहित सभी मंत्री व विधायक गांव मिर्जापुर के पास 180 एकड़ प्राकृतिक कृषि फार्म का अवलोकन भी करेंगे।

कम लागत पर खेती के मिलेंगे गुर : एडीसी ने कहा कि इस केन्द्र में हरियाणा राज्य एवं अन्य प्रदेशों के किसानों एवं कृषि विस्तार से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, महिला उद्यमियों आदि के सदस्यों को प्राकृतिक कृषि व कम लागत की कृषि विधियों में पारंगत करने हेतू प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यहां एक प्रशिक्षण हॉल, डाइनिंग हाल, किचन, 8 कमरे और एक कांफ्रेंस रुम बनाया है। जिसमें एक समय में 50 किसान ट्रेनिंग ले सकेंगे। मौके पर सीटीएम सतबीर कुंडू, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी, डीडीए डा. प्रदीप मिल सहित अन्य अधिकारी

कुरुक्षेत्र | लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक लेतीं एडीसी वीना हुड्डा।
खबरें और भी हैं...