किसानों की फसल के नुकसाई की होगी भरपाई
खरखौदा | किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए ना केवल सरकार बल्कि जजपा भी उनके साथ खड़ी है, ऐसे में किसानों को घबराने की जरूरत नही है। उनकी फसलों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने का काम किया जाएगा। यह बात शहर के विश्राम ग्रह में प्रेस वार्ता के दौरान जजपा के किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रिढाऊ ने कही। उन्होंने कहा कि िजन किसानों को बरसात व ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाना है। इस अवसर पर राजपाल सेवली, अजीत तूसीर, रमेश बडौली आदि मौजूद रहे।