- Hindi News
- National
- Pundri News Haryana News Farmers39 Mahapanchayat To Be Held Against The Government In Delhi On 18th Bhuraram
18 को दिल्ली में सरकार के खिलाफ होगी किसानों की महापंचायत: भूराराम
{भाकियू ने किसान भवन में की मासिक बैठक
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक किसान भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता हरपाल संगरौली ने की व बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा और प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल ने हिस्सा लिया। बैठक में 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली किसानों की महापंचायत को सफल बनाने विचर-विमर्श किया गया और किसानों की ड्यूटियां लगाई गई। भूराराम ने कहा कि जितनी भी सरकार सत्ता में आती है, चुनाव से पहले किसानों के हितों को लेकर बड़े-बड़े वायदे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद सबसे अधिक किसानों की अनदेखी की जाती है। किसान अपने हितों के लिए सरकार के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने आज तक किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं दिया है। किसानों ने सरकार से मांग की कि स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाए, दिल्ली की तर्ज पर किसानों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाए। जिन किसानों ने कनेक्शन के लिए सक्योरटी भरी हुई उन्हें कनेक्शन दिये जाए। बैठक में बनीराम, रामकुमार, प्रताप सिंह हाबड़ी, हिशम सिंह, हरिसिंह, ईश्वर संगरौली, जयकिशन पबनावा, मान सिंह, महेंद्र कौल, श्यामलाल संगरौली, मेवाराम धेरडू, संजीव फरल, कुलविंद्र हाबड़ी, लखा सिंह, सतपाल पूंडरी, खड़क सिंह, जोगिंद्र हाबड़ी, रिशाल सिंह व गुरबाज मौजूद थे।
{महापंचायत के लिए किसानों की ड्यूटियां लगाई
पूंडरी | सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता।