पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Fast To Empty Market Shed Remaining Stock To Be Lifted In 15 Days

मंडी शेड को खाली करने में तेजी, 15 दिनों में उठा दिया जाएगा बाकी स्टाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलगे सप्ताह पारा 30 डिग्री के पास चले जाने से सरसों के साथ गेहूं की फसल तेजी से पकनी शुरू होगी। ऐसे में मंडी में दोनों फसलों को रखने के लिए जगह की दरकार रहेगी। दैनिक भास्कर में जगह की समस्या वाली खबर प्रकाशित होने के बाद अब यहां मंडी में पिछले खरीद सीजन के दौरान रखी बाजरे की उपज का उठान कार्य तेज कर दिया गया है। बुधवार को कट्टे उठाने वाले के लिए भारी संख्या में लेबर लगाई गई। मंडी में किसान शेड के नीचे बाजरे का स्टाक है। जबकि इस जगह पर खरीद सीजन के दौरान किसानों की उपज रखी जाती है।

10 मार्च को छपी खबर।

1 अप्रैल से गेहूं की खरीद : पिछले वर्ष 28 मार्च को झज्जर में सरसों फसल की खरीद का काम शुरू हो गया था। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद होती रही है। ऐसे में सरसों व गेहूं की फसल भी उसी लिहाज से मंडी में पहुंचनी शुरू होगी। किसान फसल निकलने के बाद उसे घर रखने की बजाय सीधे मंडी ले जाने के प्रयास में रहता है। ताकि फसल के वजन में किसी प्रकार की कमी न आ सके। मंडी के अंदर जो भी फसल की खरीद होती है उसमें क्वालिटी से अधिक वजन का महत्व रहता है। इस बार भी उम्मीद यही है कि सरसों फसल की आवक को देखते हुए यह काम 28 मार्च से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा। करीब आधा शेड खाली कराया गया। हैफेड के तहत काम करने वाले स्टाफ का कहना है कि जो शेष स्टॉक है। उसको भी उठवाया जा रहा है। हैफेड के तलाव गोदाम प्रभारी राजेश डबास का कहना है कि जो शेष बाजरा है उसको भी आने वाले 15 दिनों में उठा दिया जाएगा।

झज्जर की नई अनाज मंडी से गेहूं का उठान करते मजदूर।
खबरें और भी हैं...