- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Father In Law Gave His Kidney To Save Daughter In Law39s Life
ससुर ने बहू की जान बचाने के लिए दी अपनी किडनी
तरावड़ी के मोहन लाल काठपाल (65) ने अपनी बहू प्रियंका काठपाल (33) की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की। ट्रांसप्लांट ऑपरेशन मोहाली में हुआ। डायरेक्टर डाॅ. राका कौशल ने बताया कि कि ज्यादातर मामलों में हमने देखा है कि जब अपने प्रियजनों को किडनी डोनेट करने की बात आती है तो खून और प्यार के बंधन टूट जाते हैं, लेकिन इस मामले में मोहन ने अपनी बहू को अपनी किडनी देकर एक मिसाल कायम की है।
किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डाॅ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद मोहन लाल काठपाल ने अपनी बहु का हालचाल पूछा। प्रियंका ने बताया कि हमारे जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था। प्री-मैच्योर बच्चे के जन्म के बाद जटिलताओं और संक्रमण के उपचार से गुजरना पड़ा। जिससे उनकी किडनी खराब हो गई। प्रियंका ने कहा कि मुझे अपने ससुर के कारण दूसरा जन्म मिला है।