- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Fci Godown Road Broken After 6 Months Of Construction People Are Worried
निर्माण के 6 माह बाद ही एफसीआई गोदाम रोड टूटा, लोग हो रहे परेशान
सदर थाना के अधीन आने वाले एक गांव से 16 वर्षीय लड़की बिना किसी को बताए घर से अचानक चली गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्जकर लिया है।
सदर थाना पुलिस के अधीन आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 12 मार्च दोपहर को घर से बिना किसी को बताए अचानक चली गई। पता चलने पर उसे आसपास अाैर रिश्तेदारियों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि जाजवान गांव का एक युवक ही उसको बहला-फुसलाकर ले गया और उसने ही उसकी बेटी को कहीं छिपा दिया है। युवक पहले भी कई बार उसकी बेटी को परेशान कर चुका है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज
भास्कर न्यूज|नरवाना
सितंबर में शहर के एफसीआई गोदाम रोड का निर्माण किया गया तो कपास मंडी में आने वाले किसानों को, एफसीआई व पीआर गोदाम में आने वाले वाहन चालकों को राहत मिली थी। लेकिन 6 माह बाद यह सड़क फिर से जर्जर हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। इस कारण टोहाना रोड व मंडी में आने वाले वाहन चालक अपना रास्ता बदलकर जा रहा रहे हैं।
शहरवासी महाबीर, विनोद, रमेश, मनीष, हिमांशु ने कहा कि यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी गई है और जिसमें विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। क्योंकि निर्माण के दौरान किसी भी अधिकारी ने यहां आकर सड़क निर्माण का जायजा सही तरीके से नहीं लिया। नगर परिषद द्वारा यह सड़क लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनवाई गई थी। शहरवासियों ने कहा कि इस सड़क का निर्माण बहुत की घटिया सामग्री से करवाया गया। इसलिए यह सड़क 6 माह के भीतर ही टूट गई और लोगों के लिए आफत बन गई। लोगों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को इस सड़क की सुध लेनी चाहिए और घटिया तरीके से निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी शहर के विकास कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाई देनी चाहिए। ताकि शहर में विकास कार्य मजबूत तरीके से हो सके।