कोरोना का डर, बच्चों ने खेली फूलों की होली
कुरुक्षेत्र. ग्रेंड मां कॉटेज किड्स प्ले वे स्कूल में होली महोत्सव मनाते बच्चे।
कुरुक्षेत्र | आज जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस को लेकर चिंतित है तो भारत में भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र के स्कूलों में भी कोरोना वायरस को गंभीरता से लिया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के ग्रैंड मां कॉटेज किड्स प्ले वे स्कूल में होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने पहले बच्चों तथा उनके अभिभावकों को कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतते हुए बचने के उपाय बताए। इस के उपरांत नन्हे बच्चों ने सिर पर टोपियां डालकर होली महोत्सव का आनंद लिया। जमकर अपने शिक्षकों के साथ मिलकर कर फूलों के साथ होली खेली व खूब मस्ती की। स्कूल की प्रिंसिपल लवलीन पाहवा ने बताया कि बच्चों तथा अभिभावकों से कहा कि फूलों के साथ ही होली खेलें। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बताये गए हैं। ग्रैंड मां कॉटेज किड्स प्ले वे के निदेशक राज पाहवा ने कहा कि मिलावटी तथा रासायनिक रंगों की होली तो बिलकुल नहीं खेलनी चाहिए। आपसी प्रेम भाईचारे व रंगों के त्यौहार को फूलों के साथ ही खेलना चाहिए। इसी बात का संदेश संस्थान में दिया गया है। इस अवसर पर दर्शन पाहवा, सुनीता रानी, कविता, निक्की व कैलाशो इत्यादि भी मौजूद थे।