पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Festival Of Sheetla Saptami On 15th In Durga Temple

दुर्गा मंदिर में 15 को शीतला सप्तमी का पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतला सप्तमी का पर्व हर वर्ष की भांति दुर्गा मंदिर में 15 मार्च को मनाया जाएगा। दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शीतला सप्तमी पर्व की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। दुर्गा मंदिर में इस दिन सभी बिरादरी के लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। जो लोग नगर से अन्य शहरों में रह रहे हैं, वह भी इस दिन बूढ़ी माता के मंदिर में माथा टेककर अपने घर की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस त्यौहार को बासड़ाें के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दिन पूर्व में बनाए गए खाद्य पदार्थ सुबह मंदिर में चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगते हैं। पुजारी रामपाल कौशल ने बताया कि सुबह तीन बजे से ही मंदिर में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं...