- Hindi News
- National
- Asandh News Haryana News Finance Company Employee Absconding With 774 Lakh
7.74 लाख लेकर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फरार
बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी लोगों से 7 लाख 74 हजार 496 रुपए की रिकवरी कर पैसे लेकर फरार हो गया। उक्त कर्मचारी ने फोन करके किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप भी लगाया है, लेकिन उसके बाद उसका नंबर बंद है। पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुमन ओराओ वासी मेटली बाजार जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसने सुबह 9 बजे कंपनी के कर्मचारी रिंकू दलाल वासी असोडा तोडरान, बहादुरगढ़ को 6 लाख 60 हजार रुपए की राशि बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। उसके बाद आरोपी को दो अन्य गांवों से रिकवरी के लिए बोला था, लेकिन वह पैसे जमा न कर रिकवरी करने चला गया था। वह दो गांवों से 1 लाख 13 हजार 633 रुपए की रिकवरी करके लाया था। आरोपी ने शाम को उनके पास फाेन करके कहा कि उससे कोई व्यक्ति पैसे छीन रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। न ही आरोपी के घर पर कोई मिला और न फोन।