पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Finance Company Employee Absconding With Rs 7 Lakh 74 Thousand Case Filed

7 लाख 74 हजार रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फरार, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असंध | बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी लोगों से 7 लाख 74 हजार 496 रुपए की रिकवरी कर पैसे लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुमन ओराओ वासी मेटली बाजार जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसने सुबह 9 बजे कंपनी के कर्मचारी रिंकू दलाल वासी असोडा तोडरान, बहादुरगढ़ को 6 लाख 60 हजार रुपए की राशि बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। उसके बाद आरोपी को दो अन्य गांवों से रिकवरी के लिए बोला था, लेकिन वह पैसे जमा न कर रिकवरी करने चला गया था। वह दो गांवों से 1 लाख 13 हजार 633 रुपए की रिकवरी करके लाया था।
खबरें और भी हैं...