पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Fire In The House Due To Short Circuit Goods Burnt

शाॅर्ट-सर्किट से मकान में लगी अाग, सामान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोहाना| गांव अमानी में शाॅर्ट-सर्किट से एक मकान में आग लग गई। जिससे हजारों रुपये की नकदी, गहने व सामान जलकर राख हो गया। आग लगी देख पड़ोसियों ने मकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।

होली पर्व पर दर्शन सिंह के परिवार के लोग धमतान साहिब गुरुद्वारा में गए हुए थे। पीछे से शाॅर्ट-सर्किट के कारण एक कमरे में आग लग गई। जब मकान से धुंआ निकलने लगा तो पड़ोसी घर से बाहर निकल आये। सूचना मिलने पर जब परिवार के लोग गांव में पहुंचे तब तक मकान में रखा कीमती सामान कपड़े, पेटी में रखे 20 हजार रुपये नकद, जेवरात जल चुके थे।
खबरें और भी हैं...