अग्नि सब देवताओं का मुख: सत्यव्रत
आर्य समाज घंटाघर भिवानी के तत्वावधान में आर्य कन्या उच्च विद्यालय में होली पर्व के उपलक्ष्य में मासिक सत्संग व होली मिलन समारोह वैदिक विद्वान सत्यव्रत द्वारा किया गया। समापन सात कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ।
यज्ञ के ब्रह्मा सत्यव्रत रोहतक ने यज्ञ तथा संकल्प की महत्ता को बताया कि अग्रि सभी देवताओं का मुख है। यज्ञ के माध्यम से अनेक जड़ी बूटियों से मिश्रित हवन सामग्री तथा देसी घी अग्नि में डालकर वायु के माध्यम से सभी देवताओं तथा जीवों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने संध्या प्रार्थना व उपासना के महत्व को विशेष रूप से समझाया। सत्संग में सुनीति आर्या तथा अंजु आर्या ने होली के भजनों द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भजनोपदेशक अनिल दत्त नादान मेरठ ने अनेक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंद्र सिंह आर्य भूतपूर्व एसडीएम तथा उमेद शर्मा महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा थे। समारोह की अध्यक्षता वैद्य स्वामी दयानंद गिरि ने की। मुख्यातिथि तौर पर रेखा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर से प्रधानाचार्य उपस्थित थी। कार्यक्रम के पश्चात आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज घंटाघर के प्रधान विमलेश आर्य, महिला प्रधान विद्या देवी आर्या, वेद प्रकाश आर्य, रामफल आर्य, दीवान चंद रहेजा आदि उपस्थित थे।
आर्य कन्या उच्च विद्यालय में होली के उपलक्ष्य में यज्ञ में मौजूद नागरिक।