पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Firing Case In Bhatia Nagar Many Accused Still Absconding

भाटिया नगर में फायरिंग मामला, कई आरोपी अब तक फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | भाटिया नगर में होली के दिन युवकों पर गोलियां बरसाने वाले अब तक फरार हैं। पुलिस हमले में पीछे रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। शहर यमुनानगर पुलिस ने आजाद नगर निवासी मंदीप और गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी मदन को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, गोली लगने से घायलों में सचिन पंडित की हालत खराब है। उसका पीजीआई में ही इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसका ब्लड प्रेशर लगातार अप-डाउन हो रहा है जोकि चिंता की बात है। बता दें कि होली के दिन भाटिया नगर में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें नंदा काॅलोनी के जसबीर उर्फ मोनू, गांधी नगर के पियूष और सुढल के सचिन को गोली लगी थी। तीनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को सुढल का सचिन पीजीआई रेफर हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
खबरें और भी हैं...