- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News First Aid Training Given To Volunteers In The Camp
शिविर में स्वयंसेवकों को दी प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग
मारकंडा नेशनल कॉलेज में चल रहे 7 दिवसीय स्वयंसेवक शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिद्धांत की देख-रेख में दंत विशेषज्ञ डाॅ. उमेश गुप्ता ने स्वयंसेवकों को दांतों की देखभाल करने बारे जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे शरीर में दांतों का विशेष महत्व होता है क्योंकि दांतों के माध्यम से ही मनुष्य की पाचन क्रिया चलती है। उन्होंने कहा कि हमें सुबह उठते ही अपने दांत साफ करने चाहिए इसके अलावा कोई भी वस्तु खाने के पश्चात भी दांतों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। शिविर में स्वयंसेवकों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अधिकारी नरेश पाल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सहायता की ट्रेंनिग दी गई। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सरताज सिंह, कंचन, अंकुश व सौरव मौजूद थे।
शाहाबाद | शिविर में स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता की ट्रेंनिग देते अधिकारी।