- Hindi News
- National
- Chang News Haryana News Five Injured In Two Sides Quarrel Over Dhulandi Case Registered
धुलंडी पर दो पक्षों के झगड़े में पांच घायल, मामला दर्ज
गांव चांग में धुलंडी पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक पक्ष के 12 व दूसरे पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस काे दी शिकायत में घायल रवि ने बताया कि मंगलवार को उसका भतीजा दुकान पर सामान लेने के लिए गया था अनिल व सचिन ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। उसका भतीजा घर पर आया तो कुछ समय बाद अनिल, कालिया, मंजीत, सन्नी, नवीन, सोनु, विनोद, वजिंद्र, नाथ, किस्व, पिंकी तथा रीना ने घर पर आकर उस पर हमला कर दिया। इसमें रामनिवास व पार्वती को गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष के घायल रामधारी ने बताया उसका लड़का अनिल मंगलवार को दोपहर घर के बाहर बैठा था। तभी आकाश, विकास, सोमबीर, रामनिवास, संदीप, अभिषेक आदि ने उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए उसके बेटे पर भी हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।