- Hindi News
- National
- Baund Kalan News Haryana News Five Months Of Fetus Found In A Closed House Courtyard In Bondakalam Police Engaged In Investigation
बौंदकलां में बंद मकान के आंगन में पांच महीने का भ्रूण मिला, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार दोपहर बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वाली गली में एक बंद मकान के आंगन में पॉलीथिन में पांच महीने का लड़के का भ्रूण मिला है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ओमप्रकाश के बंद पड़े मकान के आंगन में एक पॉलीथिन आकर गिरी। बंद मकान के पास में रहने वाले पिंटू की मां को कुछ गिरने की आवाज आने पर जाकर देखा तो पॉलीथिन में लड़के का भ्रूण था। बंद मकान में भ्रूण होने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर साढ़े तीन बजे रोहतक से एफएसएल की टीम और एसएचओ रामअवतार मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद मकान का मुआयना किया। टीम ने भ्रूण की जांच भी की। जांच करने पर पता चला कि लड़के का भ्रूण पांच महीने के आसपास है। भ्रूण भी कुछ घंटे पहले का ही है। पुलिस टीम ने लड़के के भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसएचओ रामअवतार ने बताया कि पुलिस को लड़के का भ्रूण मिला है। पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बौंदकलां। सोमवार को बंद मकान में मिलें पांच माह के भ्रूण की जांच करती एफएसएल टीम की डाक्टर सरोज।