पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Five Special Women Buses Will Take Girls Of 4 Routes To Educational Institutions

4 रूटों की छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाएंगी महिला स्पेशल पांच बसें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में छात्राओं को महिलाओं के लिए आरक्षित 5 बसों की सुविधा मिलने लगी हैं, रविवार को महिला दिवस से इनका आगाज किया गया है। फिलहाल गांव खारियां, मंगाला, मल्लेका व जमाल से आवागमन करेंगी जबकि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार विभाग ने 24 रूटों पर यह बसें संचालित की जानी हैं। इस योजना से जिला के 292 गांवों की छात्राएं लाभांवित होंगी। जिससे संबंधित 23 शिक्षण संस्थानों की 13 हजार से ज्यादा छात्राओं का शिक्षण संस्थानों तक सफर आसान होगा। वहीं क्षेत्र की महिलाएं भी इन बसों में सफर कर पाएंगी।

शहर के शिक्षण संस्थानों में 13 हजार से ज्यादा छात्राएं शिक्षारत हैं। लेकिन जिला में पर्याप्त बस सेवाएं नहीं होने से उनको दिक्कतें आती हैं। कई ग्राम पंचायतों ने लड़कियों के शिक्षण संस्थानों तक आवागमन के इंतजाम अपने स्तर पर करवाए हुए हैं, जबकि कुछ छात्राओं के परिजनों ने मासिक किराया के साथ नियमित बसें लगा रखी हैं। वहीं ज्यादातर लड़कियां शहर आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रखती हैं। ग्रामीणों की डिमांड के बाद सरकार ने छात्राओं की इस समस्या के समाधान की योजना है। स्कूल- कॉलेजों में ग्रामीण छात्राओं की संख्या के हिसाब से 24 मार्गों की एक रिपोर्ट रोडवेज प्रशासन ने मुख्यालय को भेजी थी। उसी के तहत महिला स्पेशल बसें चलाने का फैसला डिपो प्रशासन ने लिया है।वर्ष 2016 में एक सप्तााह चलाई गई थी दो महिला स्पेशल बसें सिरसा डिपो की ओर से इससे पहले 7 जुलाई 2016 में डबवाली से सिरसा व ऐलनाबाद से सिरसा मार्ग पर दो महिला स्पेशल बसें संचालित की गई थी।

जिनका 18 गांवों में ठहराव किया गया था और यह बसें रोजाना कॉलेज शिक्षण संस्थानों के समयानुसार चार फेरे लगाती थी। लेकिन एक सप्ताह के बाद यह बसों की सेवाएं सवारियां कम होने का हवाला देते हुए रोक दी थी।

महिला दिवस पर संचालित की हैं बसें

सरकार की योजना के तहत जिले में 5 महिला स्पेशल बसें चार रूटों पर चलाई हैं, जबकि 24 रूट निर्धारित हैं। इससे छात्राएं आसानी से शिक्षण संस्थानों तक पहुंच सकेंगी।\\\'\\\' केआर कौशल, जीएम रोडवेज डिपो सिरसा

बस स्टेंड से महिलाओं के लिए आरक्षित बस को हरी झंडी दिखकर रवाना करते हुए।
खबरें और भी हैं...