- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Flooding In The Fields Due To Lack Of Drain Cleaning
ड्रेन की सफाई नहीं होने से खेतों में हो रहा जलभराव
गोहाना | मोई हुड्डा ड्रेन की लंबे समय से सफाई न होने से अासपास के खेतों में जलभराव हो रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सोमवार को किसान ड्रेन की सफाई कराने की मांग को लेकर एसडीएम आशीष वशिष्ठ से मिले। एसडीएम वशिष्ठ ने जल्द ही ड्रेन की सफाई करवाने का आश्वासन दिया। किसान बारूराम, प्रमोद, जगदीश का कहना है कि उनके खेतों में जेएलएन से निकलने वाली माइनर से सिंचाई होती है। नहर के पानी के रिसाव को रोकने को पास में एक ड्रेन भी है। सिंचाई विभाग ने लंबे समय से इसकी नहीं करवाई है। इससे नहर के रिसाव से निकलने वाला पानी खेतों में भर रहा है।