पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Flu Clinic To Be Built In Ayush Wing Of Civil Hospital It Will Be Here To Check And Retrench Patients

नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में बनाया फ्लू क्लीनिक, यहीं होगी रोगियों की जांच और छंटनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गुरुवार को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 87 परीक्षा केंद्रों में 20757 विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। बोर्ड चेयरमैन के विशेष उड़नदस्ते ने 3 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा और यूएमसी बनाई। शिक्षा विभाग ने एक परीक्षा केंद्र के सुपरिडेंटेंड को रिलीव करने का पत्र जारी कर दिया। लेकिन तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी। इसके बाद पत्र के नीचे नोट लिख कर वापस उसी सुपरिडेंटेंड को परीक्षा दिलाने की बात लिखी। बोर्ड चेयरमैन के विशेष उड़नदस्तों ने आरएसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल, जय भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डिंग स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल के केस बने। वहीं स्वामी दयानंद उच्च विद्यालय सिरसा-36 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का संचालन करवाने के लिए 4 अध्यापक नदारद रहे। केंद्र अधीक्षक ने आनन-फानन में स्कूल के ही कर्मचारियों को परीक्षा संपन्न करवाने की ड्यूटियां लगाई।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत


ओढां | गांव घुक्कांवाली के निकट तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। गांव घुक्कांवाली निवासी सुखदेव सिंह, जोकि बीते दिवस की शाम बाइक पर किसी काम से होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के निकट ही तेज रफ्तार पिकअप चालक ने सुखदेव की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सांैप दिया।

नए सत्र में सभी स्कूलों में शुरू होगा प्रोजेक्ट


जिला नोडल अधिकारी व एपीसी शशी सचदेवा ने बताया कि पहले सिरसा जिला के केवल सिरसा ब्लॉक में ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था। इसमें मिली पूर्ण सफलता के चलते अब जिला के सभी प्राथमिक स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां इस प्रणाली से पढ़ाई शुरू की गई, वहां पहली कक्षा का माहौल ही पूरी तरह से बदल गया। इस तरीके से बच्चे जल्दी सीखते हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।


दूसरे की जगह दे रहा था पेपर

बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर दौरान जय भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा परीक्षार्थी उड़नदस्ते को देखते ही सेंटर से भाग गया। उड़नदस्ते ने परीक्षार्थी पर यूएमसी का केस बना दिया।

बोर्ड फ्लाइंग ने कसा शिकंजा

बोर्ड की विशेष चेयरमैन उड़नदस्ते के अलावा शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते ने नकल करते हुए 3 परीक्षार्थियों को पकड़ा और उनकी यूएमसी बनाई है। हालांकि सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।\\\'\\\' निहाल सिंह, परीक्षा इंचार्ज सिरसा।

किसानों का ऐलान 25 मार्च तक नुकसान की भरपाई के लिए नहीं माने तो देंगे धरना


ओलावृष्टि के बाद फसलों में हुए भारी नुकसान पर सरकार की ओर से भरपाई करने की मांग लेकर चौपटा क्षेत्र के किसान डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि उनके यहां ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी गांव ढूकड़ा, जमाल, गुड़िया खेड़ा, बकरियां वाली, बरूवाली हैंड,बरासरी, रायपुर और रुपावास के किसानों के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे थे। किसानों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बेमौसमी बरसात, तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं,चन्ना,जौ, सरसों और मेथी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई जाए, खराब हुई फसलों की भरपाई के लिए बीमित किसानों को बीमा कंपनियों से बीमा दिलवाया जाए ।

सबसे ज्यादा प्रभावित 5 गांवों में 50 से 70 फीसदी नुकसान का अनुमान

भास्कर न्यूज | सिरसा

चौपटा क्षेत्र के गांव में बुधवार शाम को बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए डीसी ने एसडीएम जयवीर यादव के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजकर खेतों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया। एसडीएम के साथ तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें शामिल थी।

एसडीएम की ओर से लिए गए जायजे में प्राथमिक रूप से 5 गांव में सबसे अधिक नुकसान ओलावृष्टि और तेज अंधड़ के साथ आई बरसात से माना गया है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट कृषि विभाग और तहसीलदार अभी तैयार करेंगे, मगर अधिकारियों का प्राथमिक रूप से मानना है कि इन गांव में 50 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक सरसों और चना की फसल में नुकसान है। वहीं गेहूं की फसल भी काफी प्रभावित हुई है। वास्तविक रिपोर्ट अभी तैयार की जा रही है। उसके बाद सरकार को भेजी जाएगी। इसके अलावा करीब 5 से 7 गांव में 25 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान की श्रेणी में आकलन किया जा रहा है। एसडीएम जयवीर यादव ने गुरुवार को गांव ढूकड़ा, जमाल, बरासरी, रूपावास, गुडियाखेड़ा और रायपुर का दौरा करके खेतों का जायजा लिया था। एसडीएम जयवीर यादव ने बताया कि सरसों में काफी नुकसान दिख रहा है। वहीं चना की फसल भी खराब हुई है। गेहूं की फसल पर भी ओलों का असर देखने को मिल रहा है।इसलिए टीमों को आदेश दिया कि वास्तविक नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके दी जाए।

लघुसचिवालय में मांग को लेकर एकत्रित होंगे किसान

अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि बेमौसमी बरसात और तेज अंधड़ के साथ ओलों से पूरे जिले में नुकसान है। चौपटा में ज्यादा है। इसलिए पूरे जिला भर के किसान सोमवार को लघुसचिवालय में एकत्रित होकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाएंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।


20 से 30 हजार एकड़ में खड़ी फसलों नुकसान की आशंका


गांव जमाल के सरपंच नंदलाल बैनीवाल ने बताया कि 5 से 7 गांव की खेती में तो 100 प्रतिशत नुकसान है। यहां चना और सरसों की फसल को तो तबाह ही कर दिया है। बाकी गेहूं की फसल में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान है। उन्होंने बताया अकेले जमाल गांव में 8 हजार एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हुई है। इस प्रकार टोटल प्रभावित फसल का अनुमान मानें तो 20 से 30 हजार एकड़ में नुकसान है। जिसमें 10 से 12 गांव की भूमि आ जाती है।


डॉ. की सलाह के बाद इस्तेमाल करें मास्क

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि कोरोना वायरस खांसने- छींकने के दौरान एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहें। इससे घबराने की नहीं बल्कि सजग रहते हुए जांच करवाएं। बचाव के लिए अपने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। हाथों को समय-समय पर धोते रहें व छींकने व खांसने पर अपने मुंह को कपड़े से जरूर ढकें। थोड़ा सा भी अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लें। ऐसी अवस्था में किसी के संपर्क में न आएं और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही मास्क पहने, क्योंकि यह आम लोगों को नहीं बल्कि कोरोना आशंकितों के लिए ज्यादा जरूरी है। क

स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल के विस्तारीकरण की याेजना पर की चर्चा

सिरसा | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से नागरिक अस्पताल को 200 बैड का बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डाॅ. सूरजभान कंबोज नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण को लेकर मंथन किया। बैठक के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि नागरिक अस्पताल में पिछले हिस्से में 200 बैड के प्रस्तावित अस्पताल के लिए बिल्डिंग बनाई जाएगी। भवन की ड्राइंग व नक्शे तैयार किए जाएंगे और एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. वीरेश भूषण, डाॅ. रोहताश, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आरके दहिया, डाॅ. दीप गगनेजा, डाॅ. अनीषा उपस्थित थे।

फ्लू ओपीडी को बनाया क्लीनिक


अस्पताल के आयुष विंग में फ्लू प्रभावित मरीजों की अलग से ओपीडी का इंतजाम किया है।क्लीनिक में ऐसे रोगियों की जांच की जाएगी। उसके बाद उनको आवश्यकता अनुसार वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि सामान्य मरीज ऐसे रोगियों के संपर्क में न आएं।\\\'\\\' डॉ. वीरेश , डिप्टी सीएमओ सिरसा।

संदेह होने पर डायल करें हेल्पलाइन नंबर


कोरोना वायरस को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सीएमओ ने जागरूकता के लिए 121 टीमें फील्ड में उतार रखी हैं। जाेकि विदेश से लौटने वालों को 28 दिनों तक फॉलो करती हैं। यह रिस्पोंस टीमें विदेश से वापस लौटने वालों की एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य जांच करवाती हैं। वहीं हेल्पलाइन नंबर 241155 जारी कर रखा है। कोई कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीज विभाग को सूचित कर सकता है। विभागीय टीमें संबंधित मरीज की हेल्थ जांच करवाएंगी।


सेमिनार में कोरोना के प्रति किया सचेत

ओढां | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ां में एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित एक सेमिनार में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए एसडीएम निर्मल नागर इस वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि बुखार खांसी जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो जांच करवाए और यदि किसी संभावित व्यक्ति से मिले तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखे व गले मिलने व हाथ मिलाने से बचे। हाथों को दिन में कई बार साफ करे व भय का वातावरण न बनाए। उन्होंने बताया कि अपने एरिया में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

एसपी कर रहे पंचायत और क्लबों को जागरूक


पुलिस ने नशा के खिलाफ जोरदार तरीके से जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। एसपी खुद भी रोजाना चार से पांच पंचायतें और क्लब के सदस्यों से मिलते हैं और उन्हें नशा रोकने में सहयोग देने की अपील करते हैं। डीसी के साथ मिलकर खंड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।


तस्करों की सूचना देने के लिए ये नंबर करें डायल


{88140-11620 {88140-11624 { 88140,11675


अभियान में महिलाएं भी बनेंगी हिस्सा


गांव में चल रहे जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसलिए अब शहर में भी ऐसा ही अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा नशा के खिलाफ सर्वे भी किया जाएगा। वहीं महिला जवान घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। खासकर महिलाओं को साथ लेकर यह अभियान चलाया जाएगा।\\\'\\\' राजेश चेची, डीएसपी सिरसा

तस्करी रोकने के लिए मुखबिर भी तैयार करेंगी टीम

एसपी डॉ. अरुण नेहरा ने सर्वे के अलावा शहर के ऐसे पांच इलाके चयन किए हैं। जहां नशा संबंधी शिकायत सबसे अधिक आती है। जिनमें जेजे कॉलोनी, कीर्तिनगर, थेहड़ मोहल्ला, चत्तरगढ़ पट्टी और पुराना डेरा के आसपास का क्षेत्र शामिल है। यहां पर एसपी की ओर से महिला सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तैयार की गई महिला जवानों टीम लोगों को जागरूक करने लिए डोर टू डोर अभियान चलाएगी। पुलिस घर घर जाकर नशा के खिलाफ जागरूक करेगी। वहीं नशा तस्करी रोकने के लिए मुखबिर भी तैयार करेगी।

शहर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर होगा नशे के खिलाफ सर्वे, अभियान अाज से

भास्कर न्यूज | सिरसा

गांव में नशे के खिलाफ महिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के बाद अब एसपी डॉ. अरुण नेहरा ने शहर में नशे की वास्तविक स्थिति को जांचने के लिए सभी वार्डाें में सर्वे करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 31 टीमें गठित कर दी है। पुलिस इसमें सक्षम युवाओं का सहयोग लेगी। सभी टीमें वार्ड में जाकर पता करेगी कि कितने लोग इस वार्ड में नशा करते हैं और कितने तस्करी के कारोबार में शामिल है।

उसके बाद एक डाटा तैयार करके पुलिस नशा के खिलाफ स्पेशल रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए एसपी डॉ. अरुण नेहरा ने डीएसपी राजेश चेची को नोडल अधिकारी बनाया है। नशा के खिलाफ होने वाले सर्वे का कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा शहर में भी गांव की तर्ज पर जागरूकता अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। यहां बता दें कि गांव में अभियान चलाने के लिए महिला थाना प्रभारी के अलावा एक महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य टीमें लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है।

अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट स्पर्धा के ट्रायल आज

सिरसा | खेल विभाग हरियाणा द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए 13 मार्च को करनाल के कर्ण स्टेडियम में ट्रायल लिए जाएंगे। इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी जाएंगे उनको टीए/डीए उनका विभाग ही देगा। खेल विभाग की तरफ से कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं लेंगे।

दवा लेने जा रहे युवक से छीना मोबाइल, केस दर्ज


भास्कर न्यूज | सिरसा

शहर के जगदेव सिंह चौक के निकट अपनी माता की दवा लेने जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन रात्रि का वक्त होने के कारण युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद युवक ने किसी तरह पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में शिव चौक, चोपड़ा वाली गली निवासी कोमल जैन ने बताया कि उसकी फैशन कैंप वाली गली में कपड़े की दुकान है। उसने बताया कि रात्रि करीब साढ़े दस बजे वह अपनी माता की दवाई लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आने पर बात कर रहा था। तभी पीछे से बाइक लेकर आए दो युवकों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सुबेसिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का सुराग लगाकर काबू किया जाएगा।

एजुकेशनल एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक

पंकज धींगड़ा | सिरसा

स्कूलों का प्रारंभिक भाषा शिक्षण के तहत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित सातों ब्लॉकों के शिक्षा विभाग के करीब 60 अधिकारी व कर्मचारी फतेहाबाद ब्लॉक के स्कूलों का एक्सपोजर विजिट करेंगे। यह विजिट 18 मार्च को होगा। इनमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एबीआरसी, बीआरपी एवं प्राथमिक शिक्षक व एलएलएफ टीम के सदस्य शामिल होंगेे। एक दिवसीय इस एक्सपोजर विजिट के लिए अलग-अलग सात टीमों का गठन किया जाएगा। टीम सदस्य स्कूलों में जाकर वहां विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से सिखाई जा रही हिंदी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे और बाद में सभी अधिकारी एक-दूसरे से जानकारी सांझा करेंगे। बता दें कि कुरुक्षेत्र में इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व हिसार में भी यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इन जिलों में यह प्रोजेक्ट वर्तमान में एक-एक ब्लॉक में चल रहा है। अगले सत्र से सभी ब्लॉकों में इसे लागू किया जाएगा।

घुक्कांवाली के पास हादसा

87 केंद्रों पर 20757 बच्चों ने दी परीक्षा, तीन नकलची पकड़े, यूएमसी बनाई

अभय सिंह चौटाला ने किया प्रभावित गांव का दौरा

खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की एडवाइजरी जारी

भास्कर न्यूज | सिरसा

कोरोना वायरस से बचाव में स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में फ्लू क्लीनिक बनाया गया है। जिसमें खांसी- जुकाम के मरीजों की स्पेशल ओपीडी का प्रावधान है। संभावित कोरोना वायरस मरीजों के लिए मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइज़र की व्यवस्था है। इसी क्लीनिक से रोगियों की जांच व छंटनी होगी। अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला सामान्य मरीजों को फ्लू प्रभावित रोगियों के संपर्क में आने से बचाने को लिया है।

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट किया है कि स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। विदेश से वापस लौटे 61 यात्रियों की 28 दिनों तक स्क्रीनिंग की गई है। विशेष टीमों ने सुबह- शाम उनकी स्वास्थ्य जांच की और आशंकित आए चारों मरीजों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

फिलहाल सभी यात्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल में प्राइवेट वार्ड के 11 कमरों को आइसोलेशन वार्ड में बदल रखा है। डबवाली, ऐलनाबाद, ओढ़ां सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वेंटिलेटर की व्यवस्था वाले 9 निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा है और विदेश से लौटने वालों पर विभाग नजर बनाए हुए है। (संबंधित समाचार पेज नं. 3 पर पढ़े)

जिले के सभी ब्लॉकों के बीईओ, एबीआरसी, बीआरपी, डीपीसी, एपीसी एवं प्राथमिक शिक्षक और एलएलएफ टीम फतेहाबाद के ब्लॉक का एक्सपोजर विजिट करेंगे। विजिट को लेकर जिले के सभी ब्लॉकों के बीईओ, एबीआरसी व बीआरपी की सात अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।\\\'\\\' पवन सुथार, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा सिरसा।

अलग-अलग टीमों का किया गठन


बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित: लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन की 5वीं वर्षगांठ 23 मार्च को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मनाया जाएगा। जिसमें जिला सिरसा के सिरसा ब्लॉक के शिक्षकों व अधिकारियों को प्रारंभिक भाषा शिक्षण में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक पवन सुथार, सहायक परियोजना समन्वयक शशी सचदेवा, सिरसा खंड के बीईईओ बूटाराम, बीआरपी अनिता छाबड़ा, सतविन्द्र कौर, सुखदेव, एबीआरसी मनोज त्यागी, आरती, भूपिन्द्र कौर व पूजा शामिल हैं।


पुलिस पहरे में हो रही परीक्षा : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा शहर के 87 परीक्षा केंद्रों में थी। नकल रहित परीक्षाओं को लेकर पुलिस हर सेंटर पर मौजूद है। परीक्षा के शुरु होने से लेकर संपन्न तक सेंटर की गश्त करती रहती है। वहीं परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाता है।

बोर्ड चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग टीम नंबर 2 की कन्वीनर मनीषा नी दीपा व सदस्य बलवंत नैन, अमित मनहर ने 5 सेंटरों गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेगू, आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, स्वामी दयानंद हाई स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर व न्यू सतलुज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेंकिंग अभियान चलाया।

बैंच के अंदर छिपाई मिली पर्चियां, नजर नहीं मिलाने पर हुआ शक


स्वामी दयानंद स्कूल सिरसा-36 परीक्षा केंद्र पर 4 अध्यापक मिले नदारद

सिरसा। आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड पर लगी लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढती छात्राएं।

इधर गुरुवार को ऐलनाबाद हलके के विधायक अभय सिंह चौटाला भी प्रभावित गांव और किसानों के पास मौका देखने पहुंचे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बरसात और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान कर दिया है। सरकार से मांग की जाएगी कि किसानों के नुकसान की पूरी भरपाई की जाए। स्पेशल गिरदावरी की जाए। सरसों की फसल में 100 प्रतिशत नुकसान है। इसलिए किसान की मेहनत जोड़कर समर्थन मूल्य के हिसाब से उनको मुआवजा दिया जाए।

ओलावृष्टि के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने लिया फसलों के नुकसान का जायजा

आदेशानुसार होगी कार्रवाई

एसडीएम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उसके मुताबिक सरकार को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। आगे जो भी आदेश होंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' आरसी बिढान, डीसी सिरसा

डीसी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

मैं पांच गांव में मौका देखकर आया हूं। वहां नुकसान हुआ है। बाकी गांव में थोड़ा कम है। इन पांच गांव में सबसे अधिक है। रिपोर्ट तैयार करके डीसी साहब को भेज दी जाएगी।\\\'\\\' जयवीर यादव, एसडीएम सिरसा

ढूकड़ा व जमाल में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेते एसडीएम जयवीर यादव।

सिरसा। नागरिक अस्पताल के अायुष विंग में फ्लू के मरीजों की ओपीडी।

यदि आपके पास कोई खबर है, या फिर आप अपने आसपास कहीं गलत होता देख रहे हैं या किसी विभाग में आपकी सुनवाई नहीं हो रही है तो हमें बताएं।

भास्कर बनेगा “आपकी आवाज’

आप मोबाइल नंबर 9896014672 पर फोन कर सकते है या फिर kuldeep@dbcorp.in पर मेल कर सकते हैं।

पहल } शिक्षकों के पढ़ाने के तौर-तरीकों को लेकर जिले के 60 अधिकारी व कर्मचारी 18 मार्च को जाएंगे फतेहाबाद
खबरें और भी हैं...