पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Flying Team Caught 10 Imitators In Tenth English Paper

जिले में दसवीं के अंग्रेजी के पेपर में फ्लाइंग टीम ने पकड़े 10 नकलची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही दसवीं की वार्षिक परीक्षाओं में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है, लेकिन न तो गठित फ्लाइंग इस तरफ ध्यान दे रही है और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। शहर के विभिन्न सेंटरों पर चल रही परीक्षाओं के दौरान कई परीक्षार्थी एक स्कूल से परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन जब वह परीक्षा देने आते हैं तो बच्चों की यूनिफार्म अलग-अलग स्कूलों की होती है। ऐसा उन स्कूलों द्वारा करवाया जा रहा है, जिनके पास दसवीं की बजाय आठवीं की मान्यता है और ऐसे स्कूल दसवीं कक्षा में बच्चों का दाखिला करवाकर अब मान्यता प्राप्त स्कूलों से परीक्षाएं दिलवा रहे हैं। यही नहीं, शहर का नामी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल के बच्चे भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। इन बच्चों ने पूरा साल पढ़ाई तो सीबीएसई स्कूल से की, लेकिन परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित हाउसिंग बोर्ड के एक स्कूल से दे रहे हैं। यह फर्जीवाड़ा खुलेआम हो रहा है।

परीक्षा केंद्रों में तैनात ड्यूटीरत स्टाफ को भी इसकी जानकारी है, लेकिन आपसी मिलीभगत के कारण न तो स्टाफ कुछ कर रहा है और न ही आने वाली फ्लाइंग इस तरफ कोई ध्यान दे रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गुरुवार को आयोजित दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में दस यूएमसी बने। पांच केस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस काॅलोनी में बने। यहां पर पांच बच्चे किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। स्कूल में ओपन का सेंटर है। स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग ने निरीक्षण के दौरान ऐसा करते पाया तो बच्चे भाग गए। इसके अलावा एक केस सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में बना। इसी प्रकार से एक केस बराह खुर्द में बनाया गया। इसके अलावा तीन केस उचाना कलां में बने। इसमें एक केस बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग और दो केस एसडीएम फ्लाइंग ने बनाए। उचाना कलां श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही 10वीं कक्षा के पेपर में दो युवक दूसरे विद्यार्थियों की जगह पेपर दे रहे थे। बोर्ड सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को कुल 10 केस बने हैं।

दूसरे की जगह परीक्षा देते 2 युवकों को पकड़ा

उचाना | उचाना कलां श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही 10वीं कक्षा के पेपर में दो युवकों को दूसरे विद्यार्थियों की जगह पेपर देते हुए एसडीएम राजेश कोथ ने सेंटर का निरीक्षण करते हुए पकड़ा। गुरुवार को 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। एसडीएम राजेश कोथ यहां पर परीक्षा केंद्र का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि जब पेपर चल रहा था तो यहां पर पेपर दे रहे विद्यार्थियों के रोल नंबर चेक किए तो हस्ताक्षर शीट के साथ फोटो का मिलान किया तो आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना खुर्द के छात्र संदीप की जगह सोनू कुचराना, अशोक की जगह संदीप दबैन गांव का पेपर देते हुए मिला। दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर मामला, की जाएगी जांच : सचिव

मान्यता न होने पर किसी दूसरे स्कूल से पेपर दिलवाना गंभीर मामला है। यदि जींद में ऐसा किया जा रहा है तो स्कूलों की जांच की जाएगी। ऐसा पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, जींद
खबरें और भी हैं...