- Hindi News
- National
- Asandh News Haryana News Flying Team Caught 5 Imitators In The 12th Home Science Examination
12वीं होम साइंस की परीक्षा में फ्लाइंग टीम ने पकड़े 5 नकलची
करनाल| हरियाणा विद्यालय बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं की होम साइंस परीक्षा में बोर्ड की फ्लाइंग टीम की ओर से पांच विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। फ्लाइंग टीम ने इन विद्यार्थियों पर यूएमसी केस बनाए हैं। सोमवार को 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड की ओर से नकलचियों को पकड़ने के लिए जिले भर में 16 उड़नदस्ते अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छापामारी कर रही है। अभी तक 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 85 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए हैं।